बदायूं में विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में जगह-जगह ग्राम पंचायत स्तर पर हुए। जिसमें एलडी वैन के माध्यम से योजनाओं को दिखाया गया साथ ही भाजपा जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को अवगत कराया।
जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने ब्लॉक म्याऊं के बिलहरी व कोठा में कहा देश व प्रदेश का माहौल समग्र क्षेत्र में बेहतर हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है, उसी का परिणाम है कि देश और प्रदेश की देवतुल्य जनता का जुड़ाव लगातार भारतीय जनता पार्टी के साथ है।
जिलाध्यक्ष बोले- प्रधानमंत्री के प्रति बढ़ा लोगों का भरोसा, देश और प्रदेश की जनता का जुड़ाव लगातार भाजपा के साथ
पूर्व मंत्री सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने ब्लॉक सालारपुर के नरखेड़ा व वरखेड़ा गांव में कहा मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश की योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में माफिया राज को खत्म करके और जनता का शोषण करने वाले भू-माफियाओं और वंचित समाज की जमीनों पर अवैध कब्जा करने वालों की जमीनों को कब्जा मुक्त कराके उन जमीनों पर गरीबों और जररूतमंदों को आवास देने का कार्य किया। साथ ही कहा डबल इंजन सरकार सेवा, समर्पण और गरीब कल्याण को समर्पित है।
कोरोना काल में भाजपा ने दिया साथ
पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने कहा 2014 के बाद मोदी सरकार में संकट के समय केवल भाजपा के कार्यकर्ता ही साथ रहे थे। इसकी बानगी कोरोना संकट है। कार्यकर्ता घर-घर राशन पहुंचाने का कार्य कर रहे थे। ऑक्सीजन भी पहुंचाने का कार्य किया।
यहां भी हुए कार्यक्रम
इस तरह जगह-जगह हुए विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में ब्लॉक वजीरगंज/ अम्बियापुर के मकरन्दपुर व खेड़ा गांव में जितेंद्र यादव, ब्लॉक जगत के इस्लामगंज व खुरखोली बुजुर्ग गांव में अशोक भारती, ब्लॉक अम्बियापुर के शहजादनगर गांव में राणा प्रताप सिंह, ब्लॉक दातागंज के कुंदरा मझरा गांव में मनोज कृष्ण गुप्ता, ब्लॉक उसावां के सथरा व वरैनिया गांव में शैलेन्द्र मोहन शर्मा आदि मौजूद रहे।